पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर मूक रैली

पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर मूक रैली

ज्ञापन

सवाई माधोपुर 21 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर के पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर मूक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । सवाई माधोपुर जिला पटवार संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम गुर्जर का कहना है कि पटवारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कई मर्तबा सरकार से समझौता होने के बावजूद सरकार द्वारा समझौते की शर्तो को आज तक लागू नही किया गया है । सरकार ने हर बार पटवारियों के साथ छलावा किया है । पटवार संघ जिलाध्यक्ष ने बताया की आज सवाई माधोपुर जिले के पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर मूक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन के माध्यम से पटवारियों ने ग्रेड पे 3600 करने ,ए सी पी योजना के अंतर्गत 9,18,27 वर्ष की सेवा अवधी के स्थान पर 7,14,21,28 ओर 32 वर्ष की सेवा अवधी पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुवे पदोन्नत पद का वेतनमान देने व संघठन के साथ हुवे सभी समझौतों की शर्तें लागू करने की मांग की है ।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.