मेजर मिनरल के चार ब्लॉकों के ऑक्शन की तैयारी – प्रमुख सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग

मेजर मिनरल के चार ब्लॉकों के ऑक्शन की तैयारी – प्रमुख सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग

आगामी 3 माह मेें 5 हजार हैक्टेयर क्षेत्र के माइनर मिनरल ब्लॉक होंगे विकसित,
मेजर मिनरल के चार ब्लॉकों के ऑक्शन की तैयारी
– प्रमुख सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग
जयपुर, 13 मार्च। माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने खनिज विभाग को तीन माह में 5 हजार हैक्टेयर क्षेत्र के माइनर मिनरल ब्लॉक्स विकसित कर ऑक्शन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए हैं वहीं मेजर मिनरल के चार ब्लॉकों की ऑक्शन की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने बताया कि लाइम स्टोन के चार ब्लॉकों की शीघ्र ही ई-प्लेटफार्म पर नीलामी की जाएगी।
प्रमुख सचिव माइंस श्री शर्मा ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में इस वित्तीय वर्ष में खनिज खोज व खनन ऑक्शन प्रगति की समीक्षा के साथ ही एक अप्रेल से आंरभ हो रहे वित्तीय वर्ष के लिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष का रोडमेप तैयार कर खनिज खोज व खनन कार्य को गति दी जानी है।
श्री शर्मा ंने बताया कि राजस्थान खनिज संपदा सपन्न प्रदेश है। राज्य में लेड़, जिंक, तांबा, लाइमस्टोन, डोलोमाइट, लिगनाइट, केलसाइट, क्ले, फ्लोराइट, जिप्सम, सिलिका सेंड, ग्रेनाइट, मार्बल, सेंंड स्टोन, स्लेट, रेयर अर्थ, चेजा पत्थर आदि के खोज व खनन कार्य को गति दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि खनिज खोज खनन व छोटे ब्लॉक तैयार करने से हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार उपलब्ध होगा वहीं राज्य में राजस्व की वृद्धि होगी।
प्रमुख सचिव श्री शर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में खनिज खोज व खनन कार्य को गति देते हुए पोटाश की खोज के लिए एमईसीएल के साथ त्रिपक्षीय समझौता किया गया हैं वहीं डेढ़ हजार हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र के खनिज ब्लॉक ऑक्शन केे लिए तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ई-प्लेटफार्म पर खनिज ब्लॉकों के ऑक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने विभागीय वेबसाइट पर ऑक्शन के लिए उपलब्ध ब्लॉकों में संभावित खनिज भण्डार की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में निदेशक माइंस श्री कुंज बिहारी पण्ड्या ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में संयुक्त सचिव माइंस श्री ओम कसेरा, अतिरिक्त निदेशक श्री एनके कोठ्यारी, श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री एनएस शक्तावत, श्री बीएस सोड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.