प्राचार्य ने किया गृहकार्य का निरीक्षण

प्राचार्य ने किया गृहकार्य का निरीक्षण

प्राचार्य ने किया गृहकार्य का निरीक्षण
चैथ का बरवाड़ा 22 दिसम्बर। ब्लॉक चैथ का बरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आदलवाड़ा में स्माइल 2 के तहत प्राचार्य ने विद्यार्थियों के गृह कार्य का निरीक्षण किया।
प्राचार्य कमलेश मीणा ने बताया कि इस समय ऑनलाइन शिक्षण के तहत स्माइल 2 कार्यक्रम राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके निर्देशानुसार शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप पर विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री भेजी जाती है। प्रत्येक सोमवार व बुधवार को उन्हें घर-घर जाकर गृह कार्य देने एवं साथ ही गृह कार्य निरीक्षण का कार्य किया जाता है। कठिन विषयों के लिए विद्यालय में भी मार्गदर्शन देते हैं। जिससे परीक्षा में उन्हें सहायता मिल सके। इस प्रकार का कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरदा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एकडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवपुरा में भी चलाया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाता है। सभी शिक्षक व विद्यार्थी मास्क लगाकर यह सभी गतिविधियां करते हैं।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.