प्रदेश भर में खोले जायेंगे जनता क्लिनिक-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश भर में खोले जायेंगे जनता क्लिनिक-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश भर में खोले जायेंगे जनता क्लिनिक-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री
 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में कोविड का प्रभाव कम होते ही प्रदेश भर में जनता क्लिनिक खोले जायेंगे।
डॉ. शर्मा प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 2019-20 की बजट घोषणा के बाद 5 महीने में ही 12 जनता क्लिनिक शुरू कर दिये गये थे। घोषणा के तहत दानदाताओं तथा समाजसेवियों द्वारा उपलब्ध करवाये गये भवनों में इनका संचालन किया जायेगा तथा सीएसआर फण्ड द्वारा ही इनके संचालन का खर्चा वहन किया जायेगा। जनता क्लिनिक में चिकित्सक विभाग द्वारा तथा नर्सिंग स्टाफ एनएचएम द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को उनके निवास स्थान के नजदीक ही तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनता क्लिनिक की योजना लाई गई है। इसमें निःशुल्क दवा योजना के तहत दवा उपलब्ध करवाई जाती है। प्रदेश भर से कुल 172 तथा जयपुर शहर से 50 जनता क्लिनिक खोलने की मांग आई है। उन्होंने बताया कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में तीन जनता क्लिनिक खोले गये है।
इससे पहले विधायक श्री अशोक लाहोटी के मूल प्रश्न के जवाब में श्री शर्मा ने बताया कि दिसम्बर 2020 तक जयपुर जिले में 12 जनता क्लिनिक प्रारम्भ किये गये हैं । उन्होंने बताया कि कोविड वैश्विक महामारी के कारण अन्य जिलों में जनता क्लिनिक नहीं खोले जा सकें। उन्होंने जयपुर शहर में खोले गए जनता क्लिनिकों की सूची सदन के पटल पर रखी।
उन्होंने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2019-20 में जयपुर शहर में निश्चित संख्या में जनता क्लिनिक खोलने की घोषणा नहीं की गयी थी। जनता क्लिनिक पर वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में किये गये व्यय का विवरण भी उन्होंने सदन के पटल पर रखा।
डॉ. शर्मा ने बताया कि जनता क्लीनिक के नॉर्म्स के अनुसार कुल नौ पद निर्धारित किये गये हैं, जिनमें चिकित्सा अधिकारी का एक पद, नर्स श्रेणी द्वितीय के 2, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक, फार्मासिस्ट का एक, सपोर्टिग स्टाफ के 3 तथा सफाईकर्मी का एक पद शामिल है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.