जनस्वास्थ्य मंत्री ने 3 करोड 50 लाख रूपये के विकास कार्यो का किया शिलान्यास

जनस्वास्थ्य मंत्री ने 3 करोड 50 लाख रूपये के विकास कार्यो का किया शिलान्यास

जनस्वास्थ्य मंत्री ने 3 करोड 50 लाख रूपये के विकास कार्यो का किया शिलान्यास
जयपुर, 19 जनवरी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मंगलवार को बीकानेर में नगर विकास न्यास द्वारा नवनिर्मित किए जाने वाले विभिन्न विकास कायोर्ं का शिलान्यास किया। इन कार्यों पर 3 करोड़ 50 लाख रूपये व्यय होंगे। इस अवसर पर कल्ला ने कहा कि आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर विकास न्यास द्वारा विकास के हरसंभव प्रयास किया जाए तथा लोगों की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए न्यास प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करे।
डॉ कल्ला मंगलवार को बीकानेर में बंगलानगर और सर्वोदय बस्ती में सड़क नाली और सिवरेज के कार्यों का शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्य नियत समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो जाए ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने 2 करोड़ रूपये की लागत से सड़क, नाली निर्माण व सीवर लाईन के कार्यों का शिलान्यास किया तथा 1 करोड़ 50 लाख रूपये के लागत से बनने वाली बीटी रोड़, सीसी रोड़ तथा नाली निर्माण के कार्यों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सितम्बर 2021 तक पूर्ण हो जाने चाहिए।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.