रेलवे स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

रेलवे स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

रेलवे स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
के विकास के लिए हुए कई निर्णय
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा ने की मीटिंग की अध्यक्षता गंगापुर सिटी
 रेलवे विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक  गुरुवार को रेलवे उच्च माध्यमिक  विद्यालय, गंगापुर सिटी में संपन्न हुआ। इस मीटिंग की अध्यक्षता श्री सुबोध विश्वकर्मा ने किया । इस बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सहायक कार्मिक अधिकारी  श्री सी पी   सोंकिया, सचिव  एवं प्राचार्य श्री राकेश कुमार सोबती, सहायक मंडल इंजीनियर मलखान सिंह मीणा, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी श्री सत्यवीर सिंह डूडी, लेखा विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जैन यूनियन के मंडल सह सचिव राजू लाल गुर्जर मजदूर संघ की मुंशीलाल एवं सम्मानित सदस्य शामिल हुए ।
इस मीटिंग में रेलवे वार्ड की संख्या बढ़ाने , कंप्यूटर रूम के लिए इन्वर्टर लगाने, किड्स गार्डन विकसित करने, पहली कक्षा को हिन्दी अंग्रेजी मीडियम में चलाने पर सहमति बनी ।  विद्यालय विकास हेतु अन्य जरूरी कदमों पर अगली त्रैमासिक बैठक में विचार करने पर सहमति बनी ।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.