👉 राजस्थान पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट कार्यक्रम जारी
24 मार्च को सुबह 5:00 बजे से आयोजित होगा फिजिकल टेस्ट
राजस्थान में भरतपुर सम्भाग के भरतपुर, धौलपुर करौली ब सवाईमाधोपुर जिलों में आयोजित कांस्टेबल सामान्य भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारिरिक दक्षता परीक्षा/शारिरिक मापतौल 24 मार्च को प्रातः 5 बजे से आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बांसी खुर्द में की जाएगी आयोजित। भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवम भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी https://recruitment2. rajasthan.Gov.in बेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। बताया गया है कि शारिरिक दक्षता/शारिरिक मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होने बाले अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र एवम विज्ञप्ति क्रमांक 1602 दिनांक 4 दिसम्बर 19 के बिंदु संख्या 11 में उल्लखित समस्त प्रकार के प्रमाण पत्र साथ लाबे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.