स्थाई बॉर्डर होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र – गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री

स्थाई बॉर्डर होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र – गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री

स्थाई बॉर्डर होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र – गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री
 गृह रक्षा व नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता से 58 साल बाद बॉर्डर होमगार्ड पद के सेवा नियम बनाने का काम हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थाई बॉर्डर होमगार्ड के रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा।
श्री जाटव प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थाई बॉर्डर होमगार्ड के कुल 2 हजार 664 पद है। इनमें से 2 हजार 374 भरे हुये है तथा 290 पद रिक्त है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा बॉर्डर होमगार्ड के सेवा नियम भी बना दिये गये हैं, इनका हिन्दी भाषा में रूपान्तरण कर शीघ्र नोटिफाई किया जाएगा।
इससे पहले विधायक श्रीमती अनिता भदेल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्री जाटव ने बताया कि गृह रक्षा विभाग में आरक्षी से लेकर कम्पनी कमाण्डर तक कुल 609 पद स्वीकृत है, जिनमें कम्पनी कमाण्डर के 54, प्लाटून कमाण्डर के 180, मुख्य आरक्षी के 142 तथा आरक्षी के 233 पद स्वीकृत है।
उन्होंने बताया कि गृह रक्षा विभाग में बॉर्डर होमगार्ड में आरक्षी, मुख्य आरक्षी, प्लाटून कमाण्डर, कम्पनी कमाण्डर तक 208 रिक्त पद है, जिनमें कम्पनी कमाण्डर के 16, प्लाटून कमाण्डर के 54, मुख्य आरक्षी के 8, आरक्षी के 130 तथा बॉर्डर होमगार्ड स्वयं सेवक  के 290 पद रिक्त है।
श्री जाटव ने बताया कि वर्तमान में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित किये जाने के लिए गृह रक्षा अधीनस्थ सेवा नियम, 2021 मंत्रीमण्डल सचिवालय द्वारा अनुमोदित किये जा चुके है। इन नियमों की अधिसूचना जारी किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने बताया कि बॉर्डर होमगार्ड स्वयं सेवकों के रिक्त 290 पदों में से 115 रिक्त पदों पर नामांकन प्रक्रिया हेतु ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हो चुके है, जिन पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.