कांस्टेबल चालक परीक्षा का परिणाम जारी

कांस्टेबल चालक परीक्षा का परिणाम जारी

कांस्टेबल चालक परीक्षा का परिणाम जारी
जयपुर, 18 मार्च। कार्यालय कमाण्डेन्ट, 13वीं बटालियन, आरएसी (जेल सुरक्षा) चैनपुरा, जयपुर की विज्ञप्ति के अनुसार 13वीं बटालियन आरएसी (जेल सुरक्षा) चैनपुरा, जयपुर के कांस्टेबल (चालक) के रिक्त पदों हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम राजस्थान  पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड करवा दिया गया है। कमाण्डेन्ट श्री दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसके अलावा सफल अभ्यर्थियों के रोल नम्बरों की सूची को 13वीं बटालियन आरएसी (जेल सुरक्षा) चैनपुरा जयपुर के प्रशासनिक भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवा दिया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक मापतौल व दक्षता परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नियत तिथि के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.