सैनी समाज ने किया फूले को नमन भारत रत्न देने की मांग

सैनी समाज ने किया फूले को नमन भारत रत्न देने की मांग


सैनी समाज ने किया फूले को नमन भारत रत्न देने की मांग
आज सैनी (माली) समाज जिला सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी की अध्यक्षता में हाऊसिंग बोर्ड के पास सैनी छात्रावास परिसर में माता सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं ने प्रर्तिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्य सलाहकार कैलाशनारायण सैनी ने कहा विचार व्यक्त करते हुए कैन्द्र सहकार से फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
जिला संयोजक भगवान माली ने कहा सावित्रीबाई फुले जयंती को शिक्षिका दिवस घोषित करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।
जिला महामंत्री हनुमान माली पार्षद ने कहा की सावित्रीबाई फुले महिलाओं में एक महान विद्वान महिला थी। जिन्होंने समाज को शिक्षित करने के लिए बहुत कार्यक्रम चलाए।
जिलाध्यक्ष सचिन सैनी ने भी समाज की और से अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा की भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एक मराठी कवियित्री होने के साथ साथ महान् नायिका भी थी।
युवा जिला संयोजक युवराज सैनी, ऑल इंडिया सैनी समाज लाखेरी से पधारी जिलाध्यक्ष गायत्री सैनी ने कहा की महिलाओं को शिक्षित करने के लिए फुले दंपति ने विधालय की स्थापना की जो पहला विश्वविद्यालय कहलाया। इसलिए फुले दंपति को भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। सैनी समाज महिला जिलाध्यक्ष मीरा सैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, जिला प्रभारी प्रभुदयाल सैनी, युवा जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, रामजीलाल सैनी, रामलाल सैनी पूर्व तहसील अध्यक्ष, राजेश सैनी, युवा जिला महामंत्री लोकेश सैनी, युवा जिला उपाध्यक्ष विजेन्द्र सैनी कुस्तला, सहित कई समाज बंधु मौजूद थे।

देखें वीडियो

G News Portal G News Portal
68 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.