सैन चेतना विकास समिति ने की चुनाव चर्चा

सैन चेतना विकास समिति ने की चुनाव चर्चा

सैन चेतना विकास समिति ने की चुनाव चर्चा
सवाई माधोपुर 5 दिसम्बर। शहर स्थित सैन समाज की बगीची पर शनिवार को समाज के अध्यक्ष निर्मल सैन की अध्यक्षता में आगामी नगर परिषद चुनाव के सम्बंध में बैठक की।
बैठक में अध्यक्ष ने नगर परिषद चुनाव में चुनाव लड़ रहे सैन समाज के प्रत्याशियों को बधाई देते हुऐ सभी समाज बंधुओं से उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग करने का आव्हान किया। बैठक में 11 दिसम्बर को शतप्रतिशत मतदान कर इस महाकुंभ रूपी आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होने बढ़ रहे कोविड़ 19 को ध्यान में रखते हुए सभी से मास्क के प्रयोग करने व 2 गज की दूरी की पालना करने का आग्रह किया। बैठक में सत्यनारायण सैन, बृजमोहन सैन, सुनील सैन, चैथमल सैन, अनिल, दिनेश, विनोद सैन, प्रहलाद सैन आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.