चमत्कार जी में शांतिनाथ महाविधान मंडल पूजन

चमत्कार जी में शांतिनाथ महाविधान मंडल पूजन

चमत्कार जी में शांतिनाथ महाविधान मंडल पूजन
सवाई माधोपुर 19 दिसम्बर। संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागरजी के परम प्रभावक शिष्य-निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागरजी की प्रेरणा से सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में कोरोना महामारी के निवारण व विश्वशांति की कामनार्थ आर्यिका मृदुमति माताजी द्वारा रचित शांतिनाथ विधान मंडल पूजन का 16 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि शनिवार 19 दिसम्बर को अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन एवं दिनेश गंगवाल के संयोजन में शांतिनाथ महाविधान मंडल का भक्ति पूर्वक पूजन कर अतुल एवं दीप्ति जैन श्रीमाल ने सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी की भूमिका निभाते हुए मंडल पर अष्टद्रव्यों से युक्त 108 अर्घ्य मंत्रोच्चार पूर्वक समर्पित किए और कोरोना महामारी के निवारण एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.