शेखावाटी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा – प्रमुख आवासीय आयुक्त

शेखावाटी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा – प्रमुख आवासीय आयुक्त

शेखावाटी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा – प्रमुख आवासीय आयुक्त
प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती रोली सिंह ने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को ‘शेखावाटी ट्यूरिज्म सर्किट’ विकसित करने के लिए 90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे हैं।
श्रीमती सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के कांफ्रेस हॉल में राजस्थान सरकार और श्रुति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से राजस्थान के रामगढ़ शेखावाटी में 12 से 15 फरवरी, 2021 तक आयोजित होने वाले “वेदारण्या हेरिटेज एंड हीलिंग फेस्टिवल“ के प्रोमोशन के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि सीकर जिले का रामगढ़ शेखावाटी देश और दुनिया में वहां के सेठों की बनाई गई हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र को ‘वल्र्ड कैपिटल ऑफ वॉल पेंटिंग’ के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में उस दौर के सेठों द्वारा बनाई गई हवेलियां राजस्थान की कला और संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस फेस्टीवल के माध्यम से शेखावाटी की सांस्कृतिक और ऎतिहासिक धरोहरों को बचाने और संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर श्रुति फाउंडेशन की फाउंडर श्रुति पोद्दार ने कहा कि श्रुति फाउंडेशन राज्य सरकार से मिलकर रामगढ़ शेखावाटी में वर्ष 2016 से इस उत्सव का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन शेखावाटी क्षेत्र के कलाकारों की कला और इस क्षेत्र की ऎतिहासिक धरोहरों को इस उत्सव के माध्यम से प्रमोट करने के लिए तथा स्थानीय कलाकारों के आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी हितों के सरंक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र के हेरीटेज और पर्यटन की दुनिया में वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। इस उत्सव का पांचवा संस्करण 12 से 15 फरवरी को रामगढ़ शेखावाटी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राजस्थानी संस्कृति के जाने-माने कलाकारों द्वारा अपनी कला का सजीव प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर निर्माता निर्देशक रमा पांडेय ने आगामी उत्सव में पधारने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘थाने बुलावे थारों रामगढ़’’।
कार्यक्रम में पदम श्री डॉ. शोभना नारायण और इन्टेक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेजर जनरल एल.के.गुप्ता भी मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.