सोमवती अमावस्या को सजाई विशेष झांकी
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, निंबार्क आश्रम में सोमवती अमावस्या को विशेष झांकी सजाई गई। आश्रम के पुजारी बालमुकुंद भट्ट ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस समय भी सोमवती अमावस्या को विशेष झांकी सजाई गई है। इसके लिए प्रातः काल से ही सभी श्रद्धालु जन आश्रम के सफाई कार्य में जुड़ जाते हैं । झांकी के लिए जयपुर से गुलाब के फूलों की माला मंगवाने की एक दिन पहले व्यवस्था की जाती हैं। झांकी सजाने के पश्चात विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु जन उमड़ पड़ता है। दर्शन के बाद भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। प्रसादी भी वितरण की जाती है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.