मुख्यमंत्री को बताए जिले के हालात
सवाई माधोपुर 18 मई। कोविड- 19 संक्रमण को लेकर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मीटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिले के हालातों से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं व उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी जानकारी दी।
वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस प्रभारी महासचिव अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदि भी मौजूद थे।