टाईगर अटैक

टाईगर अटैक

टाईगर अटैक

सवाई माधोपुर 18 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क की खंडार रेंज से सटे बाणपुर चिरौली गांव में आज एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर टाईगर ने हमला कर दिया । टाईगर हमले में अधेड़ रमेश गुर्जर घायल हो गया । जिसे खंडार अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार बाणपुर चिरौली निवासी रमेश गुर्जर गांव के नजदीक ही अपने खेतों में फसल को पानी दे रहा था । उसी दौरान एक टाईगर ने रमेश गुर्जर पर अचानक हमला कर दिया । रमेश गुर्जर के चिल्लाने की आवाज सुनकर नजदीक के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुँचे और हल्ला मचाकर टाईगर को खदेड़ा और टाईगर जंगल की घनी झाड़ियों में ओझल हो गया । परिजनों ने घायल रमेश गुर्जर को खंडार अस्पताल में भर्ती करवाया । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया । घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुँची ओर घटना की जानकारी ली । वनकर्मियों की टीम हमलावर टाईगर की ट्रेकिंग में जुटी हुई है । हालांकि अभी तक यह पता नही लग पाया है कि अधेड़ रमेश गुर्जर पर किस टाईगर ने हमला किया था ।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.