जलदाय मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया

जलदाय मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया

जलदाय मंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया
जयपुर 02 जनवरी। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय बूटा सिंह ने सार्वजनिक जीवन में जन कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य किया। वे जीवन पर्यंत गरीब, कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए संघर्षरत रहे। उनके निधन से देश ने एक सच्चे जन नेता को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि स्व. सिंह सर्वधर्म सद्भाव के प्रतीक और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने जीवनपर्यंत धार्मिक सहिष्णुता के लिए कार्य करते हुए अविस्मरणीय योगदान दिया। राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के लिए उनके कार्य हमेशा याद रखें जाएंगे।
डॉ. कल्ला ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.