कोटा : पश्चिम-मध्य रेलवे से मंगलवार को 114 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं। इनमें एक अधिकारी, उप मुख्य यांत्रिकी अभियंता ब्रह्मानंद मेश्रराम भी शामिल हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में मुख्यालय के तीन कर्मचारी सहित एक अधिकारी, जबलपुर मंडल के 33, भोपाल मंडल के 38, भोपाल कारखाने के 13, कोटा के 25 तथा कोटा कारखाना का एक कर्मचारी शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन ने इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गोल्ड मेडल, पेंशन पे आर्डर, सेवा प्रमाण-पत्र, सर्विस रिकार्ड की सॉफ्ट कॉपी, पहचान-पत्र, मेडिकल कार्ड, कंपोजिट ट्रांसफर ग्रांट भत्ता एवं पास आवेदन तथा प्राधिकार पत्र आदि जरूरी कागजात प्रदान कर विदाई दी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.