BAP विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए बरामद

BAP विधायक के रिश्वत में लिए 20 लाख रुपए बरामद

राजस्थान: BAP विधायक जयकृष्ण पटेल रिश्वत मामले में नया मोड़, जमीन में दबाए गए 20 लाख रुपये बरामद

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आया, जब जमीन में दबाकर छिपाए गए रिश्वत के पूरे 20 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

कैसे हुआ खुलासा?

ACB की सतर्कता और मोबाइल सर्विलांस की मदद से इस भ्रष्टाचार की कड़ी-दर-कड़ी परतें खुलती चली गईं। 4 मई को जब ACB की टीम विधायक के जयपुर स्थित ज्योतिनगर आवास पर ट्रैप के लिए पहुंची, तब एक व्यक्ति वहां से रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया था। इसके बाद ACB ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपी के रिश्तेदार जसवंत को पकड़ा और पूछताछ की। जसवंत ने बताया कि उसने विधायक के भांजे रोहित से पैसे लिए थे। फिर उसे यह पैसा जयपुर के इंदिरा गांधी नगर निवासी जगराम को सौंपना था, जिसे कह दिया गया था कि प्रॉपर्टी डीलिंग नहीं हुई है, पैसे छिपा दो। जगराम और जसवंत ने मिलकर यह पूरा पैसा जमीन में दबा दिया। सोमवार को ACB टीम ने आरोपी जगराम के घर छापा मारा और जमीन में दबे हुए पूरे 20 लाख रुपये बरामद कर लिए।

ACB की चालाकी

ACB ने इस पूरे ट्रैप ऑपरेशन में कोई चूक नहीं छोड़ी। शिकायतकर्ता को लेकर पहले बैंक पहुंचे और वहां से 500-500 रुपये के एक ही सीरीज के 4 हजार नोट लिए। इससे नोटों की पहचान करना आसान हो गया और रिश्वत की रकम को ट्रैक करना भी संभव हो सका।

विधायक और रिश्तेदार रिमांड पर

सोमवार को जयपुर की विशेष अदालत में विधायक जयकृष्ण पटेल और उनके चचेरे भाई को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब ACB 7 मई को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से बाहर आते समय विधायक ने खुद को निर्दोष बताया और मीडिया से कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है, उन्होंने कोई रिश्वत नहीं ली।

लेकिन ACB के पास रिश्वत की रकम, आरोपियों की बातचीत और ट्रैप से जुड़े वीडियो फुटेज जैसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं। वहीं, ये भी जानकारी सामने आई है कि ACB ने विधायक क्वार्टर्स के सभी सीसीटीवी फुटेज सीज कर दिए हैं। सर्वर रूम की FSL जांच करवाई जाएगी ताकि यह पता चल सके कि ट्रैप के दौरान कोई फुटेज डिलीट तो नहीं की गई।

हैशटैग:

#राजस्थान #भ्रष्टाचार #BAPविधायक #रिश्वतकांड #ACB #जयपुर

G News Portal G News Portal
198 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.