जयपुर: जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कोटपूतली में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में 230 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया और नव नियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।
विभिन्न विभागों में मिली नियुक्तियां
नवनियुक्त कार्मिकों को वित्त विभाग, चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग आदि विभिन्न विभागों में नियुक्तियां मिली हैं।
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का उद्देश्य
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार का लक्ष्य 5 साल में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का है।
विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 31 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, पंचायतीराज तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।
#मुख्यमंत्रीरोजगारउत्सव #कोटपूतली #नियुक्ति_पत्र #रोजगार
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.