भवानीमंडी में 2.53 लाख रुपये का डोडा चूरा जब्त, युवक-युवती गिरफ्तार

भवानीमंडी में 2.53 लाख रुपये का डोडा चूरा जब्त, युवक-युवती गिरफ्तार

कोटा। भवानीमंडी में शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सिविल पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 16 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रावला निवासी मनीष कुमार (27) और झालावाड़ के झालरापाटन निवासी साधना गौड़ (28) के रूप में हुई है। वहीं, झालावाड़ के पगारिया थाना क्षेत्र निवासी राम सिंह को इस मामले में फरार घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भवानीमंडी स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने डोडा चूरा को बैग में छिपा रखा था। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा, आरक्षक अरुण कौशिक और भवानीमंडी पुलिस के जवान शामिल थे।

G News Portal G News Portal
114 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.