उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 वाणिज्य निरीक्षक सम्मानित, राजस्व वृद्धि और कुंभ मेले में सराहनीय योगदान

उत्कृष्ट कार्य के लिए 6 वाणिज्य निरीक्षक सम्मानित, राजस्व वृद्धि और कुंभ मेले में सराहनीय योगदान

कोटा, : रेलवे में उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए, कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) सौरभ जैन ने शुक्रवार को 6 वाणिज्य निरीक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके सराहनीय कार्यों और समर्पण के लिए दिया गया है।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक संजय मालिक, चल टिकट निरीक्षक राकेश गोयल, मंडल मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्ञान प्रकाश गौतम, मुख्य बुकिंग लिपिक हितेश शर्मा, सहायक मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक रोहित उपाध्याय एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वैभव शर्मा शामिल हैं।

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने इस अवसर पर बताया कि इन सुपरवाइजरों ने रेलवे के राजस्व में वृद्धि करने, पार्सल की सुरक्षित लोडिंग-अनलोडिंग सुनिश्चित करने, मानवशक्ति का समुचित उपयोग करने, टिकट चेकिंग से होने वाली आय (अर्निंग) में बढ़ोत्तरी करने और बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चेकिंग स्टाफ ने अत्यंत लगन और निष्ठा के साथ कार्य किया, जिसकी सराहना तत्कालीन प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा भी की गई थी। यह सम्मान रेलवे कर्मचारियों के प्रेरणादायक प्रदर्शन और उनके समर्पण को रेखांकित करता है, जो रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

#कोटारेलवे #वाणिज्यनिरीक्षक #सम्मान #उत्कृष्टकार्य #राजस्ववृद्धि #रेलवेन्यूज़ #कुंभमेला #भारतीयरेलवे #कोटा #डीसीएमसौरभजैन


G News Portal G News Portal
68 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.