कोटा। रेलवे कर्मचारी गुर्जर विकास सेवा समिति कोटा द्वारा सोमवार को नववर्ष मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्टेशन गंगाइचा चौराहा स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में कोटा मंडल के गुर्जर रेल कर्मचारियों के 60 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया। इनमें अधिक अंक लाने तथा खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। इसके अलावा राजकीय सेवा, चिकित्सक तथा इंजीनियर आदि में चयनित 10 से अधिक युवाओं का भी सम्मान किया गया।
60 प्रतिशत आबादी कश्मीर में मुस्लिम गुर्जर:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि गुर्जर सभी जगह मौजूद हैं। हिंदू के अलावा गुर्जर मुस्लिम और सिख जातियों में भी मिलते हैं। गुर्जर समाज की 60 प्रतिशत आबादी कश्मीर में मुस्लिम गुर्जर के रूप में निवास करती है। गुंजल ने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला द्वारा जलाई आरक्षण की जोत के चलते समाज शिक्षा की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज गुर्जर समाज के युवा हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रहे हैं।
कार्यक्रम में सभी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी संकल्प लिया।
यह रहे मौजूद:
कार्यक्रम में समिति के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, राष्ट्रीय कवि मुकुट मणिराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. बद्री गोचर, जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र गहलोत, जयपुर बैंक पूर्व डायरेक्टर गीतम सिंह गुर्जर, डॉ. महेन्द्र गोचर, डॉ. अजीत गुर्जर, डॉ. शैलेश गुर्जर तथा डॉ. हेमन्त गुर्जर सहित सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।
#गुर्जर #रेलकर्मी #सम्मान #कोटा #प्रतिभा #शिक्षा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.