जयपुर/करौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चित्तौड़ प्रांत का 61वां प्रांत अधिवेशन जयपुर के पूर्णिमा विश्वविद्यालय में सोमवार से भव्य रूप में शुरू हुआ। 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अधिवेशन में करौली जिले से 35 उत्साही कार्यकर्ताओं का दल सम्मिलित होने पहुँचा है।
अधिवेशन स्थल पर राजस्थान के गौरवमयी इतिहास और संस्कृति को दर्शाने वाली 'रानी अब्बक्का प्रदर्शनी मण्डप' लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंदकिशोर पाण्डेय एवं पूर्णिमा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री शशिकांत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बतौर उद्घाटनकर्ता शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक श्री निम्बाराम एवं विशेष अतिथि के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने 'युवा तरूणाई' को राष्ट्र निर्माण और छात्र शक्ति के महत्व के बारे में मार्गदर्शित किया।
करौली जिले से विभाग संयोजक योगेंद्र डागुर और अधिवेशन जिला प्रमुख लोकेश मीणा के नेतृत्व में 35 कार्यकर्ता जयपुर पहुँचे हैं। इस दल में जिला प्रमुख सुरेंद्र सिंह, जिला कोष प्रमुख गुरुदत्त सिंह, जिला संयोजक लव सोलंकी सहित नैना कुमारी, अनुष्का सैन, निशा, रिंकी, कविता, पूनम, कुंजल, शांतनु सिंह, सौरभ चौधरी और महावीर जैसे प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं।
यह अधिवेशन आगामी तीन दिनों तक विभिन्न सत्रों के माध्यम से छात्र हितों और देश के समसामयिक विषयों पर चर्चा का केंद्र रहेगा।
#ABVP #PrantAdh अधिवेशन #ABVPKarauli #BhajanlalSharma #StudentPower #JaipurNews #ABVPRajasthan
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.