कैबिनेट का बड़ा निर्णय: भजनलाल सरकार ने जिलों की समीक्षा के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। इस फैसले के साथ ही गहलोत सरकार के समय बनाए गए तीन नए संभाग – बांसवाड़ा, सीकर, और पाली को भी खत्म कर दिया गया है। अब राजस्थान में कुल 7 संभाग और 41 जिले ही रहेंगे।
कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि गहलोत सरकार ने आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले नए जिलों का गठन किया था, जो व्यवहारिक नहीं थे। भाजपा ने गहलोत सरकार के इस फैसले पर पहले ही सवाल खड़े किए थे। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भजनलाल सरकार ने नए जिलों की समीक्षा के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ललित के. पंवार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में जिलों के गठन को अव्यावहारिक करार दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.