बारां। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार को बारां जिले में एक सड़क हादसे में उनके भतीजे भंवरलाल दिलावर का आकस्मिक निधन हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री मदन दिलावर तुरंत जयपुर से अपने पैतृक गांव चरड़ाना के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, मंत्री दिलावर के बड़े भाई के बेटे भंवरलाल (58) सोमवार सुबह अटरू थाना क्षेत्र में अपने गांव चरड़ाना से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भंवरलाल दिलावर की मौत की खबर से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम उनके पैतृक गांव चरड़ाना में किया जाएगा।
परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए स्थानीय लोग, समर्थक और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच रहे हैं।
#MadanDilawar #RoadAccident #Baran #BhanwarlalDilawar #RajasthanNews #SadNews #Charadana #RIP #RajasthanPolitics #AccidentNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.