10 साल से फरार 10,000 रुपये का इनामी ठग गिरफ्तार

10 साल से फरार 10,000 रुपये का इनामी ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर : जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, आईपीएस के निर्देशन में जिला विशेष टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी ठग देवेंद्र गोयल को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

देवेंद्र गोयल पर तीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में करीब 23 लाख रुपये का निवेश करवाकर उन्हें दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। उसने निवेशकों को लुभावने प्रलोभन देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता:

  • देवेंद्र गोयल पुत्र मोहन लाल महाजन, निवासी जगदंबा कॉलोनी, जगदंबा मंदिर के पास नयाखेड़ा, विद्याधर नगर, जयपुर।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और आम जनता को ठगी से बचाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तार किए गए देवेंद्र गोयल से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिलने की संभावना है।

#जयपुरपुलिस #ठगी #गिरफ्तारी #अपराधनियंत्रण #राजस्थानपुलिस #इनामीगिरफ्तार #विशेषटीम

G News Portal G News Portal
674 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.