इंस्टाग्राम पर फर्जी शादी की ड्रेस का विज्ञापन, साइबर ठग गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर फर्जी शादी की ड्रेस का विज्ञापन, साइबर ठग गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी शादी की ड्रेस का विज्ञापन डालकर लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र हरिकेश मीना, निवासी झोपड़ा करमोदा, पुलिस थाना मानटाउन के रूप में हुई है।

आरोपी विक्रम मीना इंस्टाग्राम पर शादी की ड्रेस के फर्जी विज्ञापन बनाता था। इन विज्ञापनों में वह मनचाही कीमत डालकर और एडिटिंग फोटो लगाकर ग्राहकों को लुभाता था। जब कोई ग्राहक उससे संपर्क करता तो वह उनसे ठगी करता था।

पुलिस ने आरोपी के पास से 01 एंड्राइड मोबाइल फोन, 02 सिम कार्ड व R-15 मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

#साइबरठगी #गिरफ्तारी #इंस्टाग्राम #फर्जीविज्ञापन #चौथकाबरवाड़ा #राजस्थानपुलिस

G News Portal G News Portal
360 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.