जयपुर, 31 दिसंबर: नीम का थाना निवासी गोविंद कुमार वाल्मिकी ने इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद चार लोगों को नई जिंदगी दी है। 29 वर्षीय गोविंद के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके अंगदान से चार मरीजों को जीवनदान मिला। उनके हार्ट और किडनी का प्रत्यारोपण एसएमएस अस्पताल, जयपुर में किया गया, जबकि लिवर को जोधपुर एम्स वायु मार्ग से भेजा गया।
एसएमएस अस्पताल के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को एक सड़क हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने उनके परिवार को अंगदान के लिए काउंसलिंग की। परिजनों की सहमति के बाद अंगदान की प्रक्रिया शुरू की गई।
डॉ. मनीष अग्रवाल ने कहा कि अंगदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा कार्य है। गोविंद के अंगदान ने चार परिवारों को नई उम्मीद दी है। यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
गोविंद के इस निस्वार्थ कदम ने मानवता की मिसाल पेश की है। उनकी यादें उनके द्वारा बचाए गए चार जीवनों के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.