कोटा। भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत, कुशाल सिंह को पश्चिम-मध्य रेलवे का प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) नियुक्त किया गया है। इससे पहले, कुशाल सिंह इसी जोन में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) के पद पर कार्यरत थे।
कुशाल सिंह के स्थान पर अंजू सुरेंद्र मोहनपुरिया को पश्चिम-मध्य रेलवे का प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) बनाया गया है। अंजू मोहनपुरिया इससे पहले दिल्ली नॉर्दर्न रेलवे में सोपीएम एंड बीआरयू (Sr. Divisional Operations Manager and Business Development Unit) के पद पर कार्यरत थीं।
यह नियुक्ति अंजू सुरेंद्र मोहनपुरिया के लिए एक तरह से घर वापसी है, क्योंकि 2003 बैच की अधिकारी अंजू की पहली पोस्टिंग कोटा में ही सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) के पद पर हुई थी। उनके पति सुरेंद्र मोहनपुरिया भी कोटा में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस पदस्थापन से कोटा और पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
#रेलवेनियुक्ति #पीसीसीएम #पीसीओएम #पश्चिममध्यरेलवे #अंजूसुरेंद्रमोहनपुरिया #कुशालसिंह #कोटा #रेलवेसमाचार
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.