भरतपुर। भरतपुर शहर में वैध लाइसेंस के बिना अवैध मादक पदार्थ बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानवेन्द्र सिंह कुन्तल पुत्र मांगीलाल, निवासी अर्जुन नगर, उद्योगनगर (भरतपुर) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कृष्ण वाटिका कॉलोनी, उद्योगनगर (भरतपुर) में रहता है।
यह कार्रवाई गत 25 अक्टूबर को हुए एक मामले से जुड़ी है। गौरतलब है कि उस दिन पुलिस ने ग्रामीण हाट क्षेत्र में स्कूटी पर अवैध गांजा बेचते हुए गजेन्द्र कुमार पुत्र खैमराम सिंह निवासी नगला मना, उद्योगनगर (भरतपुर) को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने गजेन्द्र कुमार की स्कूटी से 244 ग्राम अवैध गांजा और उसकी स्कूटी को जब्त किया था।
पुलिस अब इन दोनों आरोपियों के बीच संबंधों और अवैध मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला की जांच कर रही है।
#BharatpurPolice #DrugArrest #अवैधमादकपदार्थ #भरतपुर #CrimeNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.