नदबई में नायब तहसीलदार का एपीओ, कार्रवाई पर उठे सवाल

नदबई में नायब तहसीलदार का एपीओ, कार्रवाई पर उठे सवाल

भरतपुर: भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में लखनपुर तहसील की नायब तहसीलदार दीपा यादव को कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते एपीओ (पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में) किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उन्हें आगामी आदेशों तक एपीओ करते हुए अजमेर के राजस्व मंडल में उपस्थिति देने के आदेश जारी किए गए हैं।

दीपा यादव के पास लखनपुर नायब तहसीलदार के साथ-साथ नदबई नगरपालिका ईओ और नदबई तहसीलदार का भी अतिरिक्त प्रभार था। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने नदबई क्षेत्र में भू-माफियाओं और दबंगों द्वारा सरकारी जमीनों और रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए कई कार्रवाईयां की थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपा यादव की इन कार्रवाइयों से आमजन में खुशी की लहर थी, लेकिन भू-माफियाओं और दबंगों के लिए वह मुसीबत बन गई थीं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा अचानक से एक निर्भीक और निष्पक्ष अधिकारी को एपीओ करना उनकी समझ से परे है। वे इस कार्रवाई को भू-माफियाओं और दबंगों के दबाव में लिया गया कदम मान रहे हैं।

लोगों का कहना है कि दीपा यादव ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई की थी। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत उनका एपीओ किया जाना संदेह पैदा करता है।

#भरतपुर #नदबई #नायब_तहसीलदार #एपीओ #भ्रष्टाचार #अतिक्रमण #भू_माफिया

G News Portal G News Portal
706 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.