सवाई माधोपुर। आयकर विभाग से रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस संबंध में आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है, खासकर फर्जी ईमेल, एसएमएस और संदिग्ध लिंक्स से दूर रहने की सलाह दी है।
एसपी सवाई माधोपुर ने बताया कि ठग इन माध्यमों से लोगों को झांसा देकर उनकी निजी और वित्तीय जानकारी चुरा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसे किसी भी झांसे में न आएं, और यदि आपको कोई संदिग्ध ईमेल या एसएमएस मिलता है, तो उस पर दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
यदि आप इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार होते हैं या आपको कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो तुरंत कार्रवाई करें:
साइबर क्राइम हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबरों 9256001930 और 9257510100 पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें और घटना की जानकारी दें।
अपनी सतर्कता से ही आप साइबर ठगों से सुरक्षित रह सकते हैं।
#CyberFraud #IncomeTaxRefund #OnlineScam #SawaiMadhopurPolice #CyberSecurity #BeAware #FraudAlert #DigitalSafety
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.