करौली। करौली जिले के बालघाट थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो से अधिक डोडा पोस्त जब्त किया गया है।
थाना अधिकारी कमलेश मीणा ने शनिवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नांगल शेरपुर की सपाट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी बनवारी पुत्र मुरारीलाल शर्मा निवासी नांगल शेरपुर, महेश पुत्र चंदूलाल मीणा निवासी मूंडिया खेड़ा, और देबू यादव पुत्र जवाहर सिंह निवासी नगला बली, थाना बलदेव, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में लिप्त थे। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
#करौलीपुलिस #बालघाटथाना #डोडापोस्त #अवैधमादकपदार्थ #गिरफ्तारी #नशामुक्तकरौली #पुलिसकार्यवाही #नांगलशेरपुर
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.