बामनवास: राजकीय अध्यापक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

बामनवास: राजकीय अध्यापक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर/बामनवास। बामनवास में राजकीय अध्यापक निर्देश मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी राकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी डाबर बस स्टैंड से बामनवास थानाधिकारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान हुई।

गौरतलब है कि विगत गुरुवार को अध्यापक निर्देश मीणा एसडीएम कार्यालय के समीप अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें गंभीर हालत में गंगापुर सिटी के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध में बामनवास थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे डाबर बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस गिरफ्तारी से मृतक अध्यापक के परिवार और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

#SawaiMadhopur #बामनवास

G News Portal G News Portal
834 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.