बामनवास। मुख्यालय बामनवास के जैन मोहल्ले में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने क्षेत्र में हर पल बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया है। जैन मोहल्ले में बिजली के तार सीधे पेड़ों की सूखी टहनियों से टकरा रहे हैं, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, जैन मोहल्ले में कई स्थानों पर पेड़ की सूखी टहनियां बिजली की नंगी तारों को छू रही हैं। बिजली विभाग की इस घोर लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का नुकसान होने की आशंका है।
इस समय बरसात का मौसम होने के कारण खतरा कई गुना बढ़ गया है। बारिश के दौरान तारों में नमी आने और पेड़ों के गीले होने से शॉर्ट-सर्किट या बिजली का करंट फैलने का जोखिम अत्यधिक बढ़ जाता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह से मौन है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिस्टम किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? प्रशासन और बिजली विभाग को किसी अप्रिय घटना से पहले ही इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.