बामनवास : बामनवास थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 2 दिन पूर्व अपने घर से पशुओं के लिए चारा लाने की बात कहकर निकली विवाहिता आशा मीणा, निवासी भोलू का पुरा, का शव आज घर के पास स्थित एक फार्म पॉन्ड में मिला।
परिजनों ने बताया कि आशा पिछले दो दिनों से लापता थी, और उसकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह जब परिजनों ने फार्म पॉन्ड में देखा तो आशा का शव पानी में तैरता हुआ मिला। प्रारंभिक तौर पर, परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से आशा गहरे पानी में गिरकर डूब गई होगी।
घटना की सूचना मिलते ही बामनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
#बामनवास #विवाहिताकाशव #सनसनी #लापता #जांचशुरू #फार्मपॉन्ड #राजस्थानपुलिस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.