सवाई माधोपुर: जिले के बामनवास क्षेत्र के जीवद गांव में चोरों ने एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर का जंगला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से नकदी व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर लगभग 40 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही बाटोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पीड़ित रामस्वरूप ने बाटोदा थाना पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
#बामनवास #चोरी #जीवदगांव #बाटोदापुलिस #नकदी #जेवरात #अपराध
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.