बरनाला: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

बरनाला: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

बामनवास: बामनवास उपखंड की बरनाला तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ग्राम पंचायत सुमेल के अखोदिया गांव में 35 साल पुराना अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के चलते 35 सालों से बंद पड़ा हुआ 2 किलोमीटर लंबा रास्ता भी खुलवाया गया। तहसीलदार बनवारी लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने की कार्रवाई। जेसीबी और अन्य संसाधनों की सहायता से हटाया गया अतिक्रमण। सरसों की बुआई व तारबंदी हटाकर खोला रास्ता। संवेदनशीलता के चलते पुलिस बल भी मौजूद रहा।

G News Portal G News Portal
392 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.