सवाई माधोपुर: बाटोदा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र हरिकेश मीणा निवासी नारौली चौड़ थाना बाटोदा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील फोटो भेजकर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये का लेन-देन किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#सवाईमाधोपुर #बाटोदा #पुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तारी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.