भरतपुर: जिले के हलैना क्षेत्र के नगला हरसुख गाँव में दुष्कर्म के एक पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। इस हिंसक झड़प में पाँच महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हुए हैं।
सभी घायलों को तत्काल हलैना के अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है और पुलिस प्रशासन ने गाँव में शांति व्यवस्था कायम कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही है। यह विवाद तब और गहरा गया जब दुष्कर्म के आरोपी को उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक मिल गई। इसके बाद से ही दोनों गुटों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
बताया गया कि त्योहार के दौरान एक गुट द्वारा कहासुनी करने पर यह झगड़ा हिंसक रूप में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन पर दुष्कर्म के मामले में राजीनामा (समझौता) करने का दबाव डाल रहा था और इसी दबाव बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#भरतपुर #हलैना #लाठीभाटाजंग #TwoGroupsClash #दुष्कर्मविवाद #RajasthanNew
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.