हिंडौन सिटी। क्षेत्र के महू गांव में गुरुवार को एक भावुक क्षण देखने को मिला, जब शहीद जोगेंद्र सिंह सोलंकी की प्रतिमा को तिलक कर उनकी बहनों और अन्य महिलाओं ने भाई दूज का पर्व मनाया। इस मौके पर शहीद की बहन अनीता सिंह और परिवार की महिलाएं रिंकी देवी और नेहा ने शहीद के माथे पर तिलक लगाकर यह पर्व मनाया।
शहीद की प्रतिमा को तिलक लगाते हुए परिवार की महिलाएँ और बहनें भाव-विभोर हो गईं। यह दृश्य अत्यंत मार्मिक था, जहाँ परिवार के सदस्य आज भी शहीद को अपने बीच मानते हुए हर पर्व उनके स्मारक स्थल पर मनाते हैं।
महू निवासी जोगेंद्र सिंह सोलंकी वर्ष 2020 में 2nd जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। देश सेवा के दौरान उसी वर्ष कुपवाड़ा के तंगधार में वे शहीद हो गए थे। परिजनों ने उनकी याद में महवा स्टेट हाईवे से सटे हुए एक भूखंड में शहीद की प्रतिमा स्थापित कर स्मारक स्थल का निर्माण कराया है। परिवार के सदस्य नियमित रूप से इस स्मारक स्थल पर आकर अपने शहीद बेटे और भाई के साथ सभी पर्व मनाते हैं।
#BhaiDooj #ShahidJogendraSinghSolanki #HindaunCity #Mahu #शहीदकोसलाम #भाईदूज
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.