भरतपुर पुलिस का सख्त एक्शन, दो दिवसीय अभियान में 119 अपराधियों को दबोचा

भरतपुर पुलिस का सख्त एक्शन, दो दिवसीय अभियान में 119 अपराधियों को दबोचा

भरतपुर: भरतपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो दिवसीय एरिया डोमिनेंस अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने कुल 119 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों की 68 टीमों ने 194 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर के कुल 262 पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल रहे।

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में अवैध गांजा और 102220 रुपये जब्त किए गए।

इस विशेष अभियान से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में शामिल हैं:

  • हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, ईनामी, वारंटी, स्थाई वारंटी एवं मुकदमों में वांछित चल रहे 56 बदमाश।
  • अवैध शराब में 02 जनों को गिरफ्तार कर 117 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त किया गया।
  • एनडीपीएस एक्ट में 01 जने को गिरफ्तार कर 2.700 ग्राम अवैध गांजा व 102220 रुपये जब्त किए गए।
  • आरपीजीओ एक्ट में 08 जनों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए गए।
  • महिला अत्याचार के प्रकरण में वांछित 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • अन्य प्रकरणों में 52 जनों को गिरफ्तार किया गया।
  • शांतिभंग में 52 जनों को धारा 170 बीएनएसएस में, 02 जने को शराब पीकर वाहन चलाने में गिरफ्तार किया गया।

इस विशेष अभियान से आम जनता में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है।

#भरतपुर #पुलिस #अभियान #गिरफ्तारी #अपराध #सुरक्षा

G News Portal G News Portal
198 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.