भरतपुर: जिले के सेवर थाना क्षेत्र के गांव कंजौली लाइन में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे सहित तीन लोगों के शव देखे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मृतकों के पास से सल्फास (सेलपोस) पाउडर के पाउच मिले हैं, जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह तीनों शवों को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव और सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लगातार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग सदमे में हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.