कोटा। रेलवे द्वारा दिव्यांगजनों को सुगम और सस्ती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कोटा रेल मंडल ने पिछले एक वर्ष (1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025) के दौरान कुल 808 दिव्यांग यात्रा रियायत कार्ड जारी किए हैं। इन कार्डों की मदद से दिव्यांग यात्री रेल किराए में भारी छूट का लाभ उठा रहे हैं।
इन रियायत कार्डों के माध्यम से दिव्यांग यात्रियों को उनकी श्रेणी के अनुसार रेल किराए में 25% से लेकर 75% तक की छूट प्रदान की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी यात्रा को सुलभ बनाना है।
रेलवे के नियमों के अनुसार, निम्नलिखित श्रेणियों के व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से यह कार्ड बनवा सकते हैं:
दृष्टिहीन: न्यूनतम 90 प्रतिशत तक।
मूक-बधिर (गूंगे और बहरे): 100 प्रतिशत तक।
मानसिक स्वास्थ्य: 40 प्रतिशत तक अस्वस्थ व्यक्ति।
शारीरिक विकलांगता: 40 प्रतिशत तक विकलांग व्यक्ति।
दिव्यांग रियायत कार्ड बनवाने की प्रक्रिया या इससे संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए यात्री कोटा मंडल के दिव्यांग सेल से संपर्क कर सकते हैं। दिव्यांग सेल प्रभारी जयराम मीणा ने बताया कि आवेदक मोबाइल नंबर 9256104334 पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।
#KotaRailway #DivyangJan #RailwayConcession #IndianRailways #WCR #KotaNews #InclusiveRailway #TravelBenefits
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.