कुंडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

कुंडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर : कुंडेरा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गितेश पुत्र शंभूदयाल मीणा निवासी खिलचीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को सट्टा और पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये का लेन-देन किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

#सवाईमाधोपुर #कुंडेरापुलिस #साइबरठगी #गिरफ्तारी

G News Portal G News Portal
236 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.