सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वर्ष से फरार ₹15000 का इनामी टटलूबाज जोगड़ा को गिरफ्तार किया है। जिला स्तर पर ₹15000 का इनाम घोषित इस आरोपी को पुलिस की विशेष टीम ने मध्य प्रदेश के झाबुआ से दबोचा।
टटलूबाज जोगड़ा पुत्र नूरा कसुनिया निवासी झोपड़ा, पुलिस थाना कल्याणपुरा जिला झबुआ, मध्य प्रदेश शुद्ध सोना का टुकड़ा दिखाकर नकली सोना देकर परिवादी से 7 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने दो दिन तक निगरानी कर मीटर रीडर बनकर रेकी कर इस आरोपी को दबोचा।
#सवाईमाधोपुर #पुलिस #गिरफ्तारी #फरारआरोपी #इनामी #टटलूबाज #धोखाधड़ी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.