सवाई माधोपुर : गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 जनवरी की रात फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पुत्र लाखन सिंह मीणा निवासी रामसिंहपुरा थाना बामनवास और तुषार पुत्र जीतराम गुर्जर निवासी पलासोद थाना दौसा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इन दोनों आरोपियों ने 20 जनवरी की रात को गंगापुर सिटी में फायरिंग की थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#सवाईमाधोपुर #गंगापुरसिटी #पुलिस #गिरफ्तारी #फायरिंग
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.