परिवहन विभाग की बड़ी पहल: पीएम मोदी की रैली में आने वाले वाहनों को दी गई छूट

परिवहन विभाग की बड़ी पहल: पीएम मोदी की रैली में आने वाले वाहनों को दी गई छूट

परिवहन विभाग की बड़ी पहल: पीएम मोदी की रैली में आने वाले वाहनों को दी गई छूट

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल जयपुर में होने वाली रैली में आने वाले वाहनों को परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने आदेश जारी कर इन वाहनों को आवश्यक परमिट की अनिवार्यता से मुक्त कर दिया है।

कल सुबह 11 बजे से दादिया में होने वाली इस रैली में आमजन और लाभार्थियों को समारोह स्थल पर लाने-ले जाने वाले सभी यात्री वाहनों को यह छूट दी गई है। अब बस संचालकों को इन वाहनों के लिए परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह आदेश संयुक्त सचिव रेणु खंडेलवाल ने जारी किया है। इस फैसले से रैली में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

G News Portal G News Portal
231 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.