पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

करौली : करौली पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन स्मैक आउट" के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में बालघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश पुत्र रामकिशन मीणा और मनोज उर्फ अनुज पुत्र प्रताप सिंह, दोनों निवासी कमालपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ये दोनों आरोपी अवैध रूप से स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को धवान गढ़ के पीछे से गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 13 ग्राम स्मैक बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

#करौली #पुलिस #स्मैक #गिरफ्तारी #ऑपरेशनस्मैकआउट

G News Portal G News Portal
252 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.